बदमाशों ने दियारा के आतंक मोहना ठाकुर के भाई ईश्वर ठाकुर (25) की गोली मारकर हत्या के बाद शव को शमदा दियारा में फेंक दिया। सेमापुर ओपी क्षेत्र के मोहनाचांदपुर दियारा निवासी ईश्वर को शनिवार की रात में बदमाशों ने घर से उठाया था।

मृतक की मां ललिता देवी के बयान पर विक्रम यादव, यदु यादव, गणेश यादव, सुनील यादव, पिंटा यादव, मनोज सिंह, अशोक सिंह, दाहु यादव समेत 10 बदमाशों पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। सेमापुर पुलिस ने घटनास्थल के पास झाड़ी से एक कंबल, एक कारतूस जिंदा और एक खोखा बरामद किया है। पुलिस ने वर्चस्व की लड़ाई में हत्या होने का संदेह जताया है।

मृतक के पिता सुदामा ठाकुर और मां ललिता देवी ने पुलिस को बताया है कि शनिवार की रात करीब आठ बजे अपने बेटे ईश्वर ठाकुर और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर में बैठे थे। उसके बेटे की तबीयत खराब थी। दूध पी कर वह अपनी भाभी से बातचीत कर रहा था। तभी अचानक घर के अंदर विक्रम यादव दस अन्य बदमाशों के साथ हथियार के साथ आये और उनके बेटे ईश्वर को उठाकर जबरन ले जाने लगे।

जाते समय परिवार के लोगों के बीच हवाई फायरिंग करते हुए चला गया। उन्होंने घटना की सूचना सेमापुर पुलिस को दी। फिर ओपी अध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, पर रात में कुछ भी पता नहीं चल सका। रविवार की सुबह ग्रामीणों ने बताया कि शमदा दियारा में एक युवक की लाश पड़ी है। जिसकी पहचान गांव के लोगों व परिजनों ने किसान ईश्वर ठाकुर के रूप की। ओपी अध्यक्ष ने बताया कि गोली मारकर हत्या की गई है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है। हत्या का कारण आपसी वर्चस्व कायम हो सकता है। सभी दृष्टिकोण से मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गयी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *