नाथनगर : नाथनगर थाना क्षेत्र की शंकपुर पंचायत के मुखिया के नाबालिग पुत्र का हथियार के साथ सोशल मीडिया पर फोटो व वीडियो खूब वायरल हो रहा है। हथियार के साथ फोटो व वीडियो वायरल होने को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा हो रही है।
कोई हथियार को वैध तो कोई अवैध, तो कोई खिलौना बता रहा है। मामले को लेकर नाथनगर थाना पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। मामले को लेकर शंकपुर के मुखिया अशोक मंडल ने कहा कि ये असली हथियार नहीं है, यह खिलौना है।
वायरल फोटो व वीडियो में शंकरपुर मुखिया के पुत्र एक सेमी राइफल के साथ दिख रहा है, जिसमें दूरबीन लगी है। साथ ही वहीं बेड पर तीन सेमी राइफल रखा हुआ है। मुखिया पुत्र ने वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था, जिसमें लिखा था “करेके पड़ी सरेंडर”। हालांकि नवगछिया न्यूज़ इस वायरल फोटो व वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मामले को लेकर नगर टू डीएसपी राकेश कुमार ने कहा कि हथियार के साथ वीडियो वायरल मामले को लेकर नाथनगर थाना को जांच का निर्देश दिया गया है।


