भागलपुर : बिहार में मधेपुरा से सांसद एवं जन अधिकार पार्टी (लो) प्रमुख पप्पू यादव ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ जवान रतन कुमार ठाकुर के भागलपुर स्थित गांव एकचारी गये, जहां उन्होंने उनकी तस्‍वीर पर माल्‍यार्पण कर नम आखों से श्रद्धा सुमन अर्पित किया. साथ ही उन्होंने शहीद के परिजनों को जन अधिकार पार्टी (लो) की ओर से एक लाख रुपये की आर्थिक मदद भी की.

इस दौरान सांसद पप्पू यादव ने कहा कि सरकार देश के हर शहीदों के लिए आगे आयें और उनके परिवार के लिए उचित कदम उठाये. पप्पू यादव ने शहीद रतन कुमार ठाकुर के पिता, मां और पत्नी से भी मुलाकात की और दुख की इस घड़ी में हमने उनका ढ़ांढस बंधाया एवं आगे भी हर संभव मदद का भरोसा दिया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *