भागलपुर: बिहार पुलिस के एक सस्पेंड जवान ने परेशानियों से तंग हो कर खुदकुशी कर ली. मामला भागलपुर जिले का है. निलंबित जवान आर्थिक तंगी के कारण लगातार दवाब में था और उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली.
Total Downloads: 105
मृतक जवान हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के वनवर्षा गांव का रहलेवाला था. जवान पांच माह पहले बांका जिला में तैनात था उसका स्थानांतरण रोहतास जिले में हो गया था. मंगलवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया.

परिवार के मुताबिक सत्यनरायण कुमार दास नौकरी से निलंबित होने और पारिवारिक कारणों से कुछ माह से तनाव में था. तनाव के कारण ही उसने सोमवार की शाम जहर खा लिया. घर लौटने पर जब तबियत बिगड़ी तो उसे सदर अस्तपताल ले जाया गया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत गयी.
