छोटे भाई की साली से हंसी-मजाक करना बड़े भाई को महंगा पड़ा। छोटे भाई ने बड़े भाई के सीने में गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह घटना शनिवार की शाम करीब 6 बजे थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव की है। बताया जाता है कि साली से मजाक करने के दौरान बड़े भाई रवि साह (28 वर्ष) और छोटे भाई सुखदेव साह के बीच पहले विवाद हुआ। इसके कुछ देर बाद तक रवि घर के बाहर बैठा था।

इसी बीच सुखदेव साह वहां पहुंचा अौर रवि के सीने में गोली मार कर फरार हो गया। घायल रवि को परिजन इलाज के लिए रेफरल अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत देख डॉक्टर ने उसे मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। डॉ. अखिलेश कुमार ने बताया कि युवक के सीने में बाईं ओर गोली फंसी है और उसकी हालत नाजुक है।

साली से मजाक…इधर, घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष लालबहादुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। उन्होंने बताया कि आरोपी सुखदेव घटना को अंजाम देने के बाद घर छोड़कर फरार हो गया है। अब तक रवि साह के परिजनों ने आवेदन नहीं दिया है, फिर भी पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। रवि के साथ अस्पताल पहुंचे पड़ोसी रामू ने बताया कि घटना के वक्त वह घर में पढ़ाई कर रहा था। गोली की आवाज सुन कर बाहर निकला तो देखा कि रवि खून से लथपथ पड़ा था। इसके बाद वह बाइक से उसे अस्पताल पहुंचाया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *