पूर्व रेलवे के मालदा मंडल में बिहार के भागलपुर-जमालपुर रेलखंड की रेल पटरियों पर बाढ़ का पानी आ जाने की वजह से आज यानी सोमवार को तीसरे दिन भी रेल का परिचालन ठप रहा। मालदा के मंडल रेल प्रबंधक,(डीआरएम) यतेन्द्र कुमार ने सोमवार को भागलपुर में बताया कि इस रेल खंड के बरियारपुर और कल्याणपुर स्टेशनों के पास शनिवार को बाढ़ का पानी चढ गया। इस वजह से एहतियात के तौर पर रेल परिचालन को फिलहाल रोक दिया गया है।

डीआरएम नें यह भी बताया कि पटरियों पर बाढ का पानी चढ जाने के कारण कई ट्रेनों को रद्द किया गया है। वहीं मालदा और भागलपुर से खुलने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को डाइवर्ट किया गया है। जानकारी के मुताबिक, मालदा-आनंदविहार साप्ताहिक स्पेशल, मालदा-दिल्ली फरक्का, ब्रह्मपुत्र मेल, भागलपुर-आनंदविहार विक्रमशिला, सूरत एक्सप्रेस, भागलपुर-दादर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन कटिहार एवं बरौनी तथा बांका तथा जसीडीह के रास्ते किया जा रहा है। वहीं भागलपुर-साहिबगंज रेलखंड पर दैनिक यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ पैसेंजर ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

डीआरएम यतेन्द्र कुमार ने बताया कि बाढ़ के पानी से क्षतिग्रस्त हुई रेल पटरियों को दुरुस्त करने का काम युद्धस्तर पर जारी है। इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी दिन-रात लगे हुए हैं। जल्द ही रेल परिचालन को शुरु कर दिया जाएगा। बता दें कि बिहार के कई जिलों में बाढ का हालात काफी खतरनाक हो गयी हैं। पटना समेत कई जिलों में भारी बारिश की वजह से बाढ जैसे हालात हैं। इसका असर रेल यातायात से लेकर सड़क मार्गों पर साफ साफ दिख रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *