भागलपुर- नई दिल्ली साप्ताहिक एक्सप्रेस 18 मार्च से पटना होकर नहीं जाएगी। अब यह ट्रेन किऊल-नवादा-गया-सासाराम-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होकर नई दिल्ली जाएगी। नए रूट पर ही नहीं बल्कि यह ट्रेन भागलपुर से नए समय पर भी खुलेगी। इसके लिए रेलवे ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

साप्ताहिक एक्सप्रेस अभी हर सोमवार को शाम 5.30 बजे खुलती है, लेकिन 18 मार्च से दिन में 3.30 बजे खुलेगी। भागलपुर से खुलने के बाद यह ट्रेन किऊल शाम छह बजे और गया 9.30 बजे रात में पहुंचेगी। बता दें कि इस ट्रेन का पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से नई दिल्ली के बीच समय का बदलाव नहीं किया गया है।

रूट बदलने से भागलपुर से गया जानेवाले यात्रियों को काफी राहत होगी। इस ट्रेन का रूट बदलने की घोषणा अक्टूबर में केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने की थी। हालांकि गया होकर परिचालन होने के कारण मोकामा, बाढ़, पटना आदि स्टेशनों के लिए एक ट्रेन कम हो जाएगी लेकिन गया के लिए एक ट्रेन बढ़ जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *