भागलपुर। 8 दिसंबर को जिले के तीनों सिविल कोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए 26 बेंच बनाये गए हैं। भागलपुर में 20, नवगछिया में चार तथा कहलगांव में दो बेंच बनाए गए हैं। इन बेंचों के माध्यम से 18 हजार 594 वादों पर समझौता कराया जाएगा।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 182
सबसे अधिक बीएसएनएल के चार हजार 965 वाद हैं। इसके अतिरिक्त विभिन्न बैंक ऋण वसूली के 13 हजार 559 वाद पर भी सुनवाई होगी। प्राधिकार के अध्यक्ष सह सेशन जज रामश्रेष्ठ राय व उपाध्यक्ष सह डीएम प्रणव कुमार के निर्देश पर वाद के पक्षकारों को नोटिस दिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

