भागलपुर | भागलपुर से स्टेट बैंक का डीजीएम ऑफिस को बेगूसराय शिफ्ट नहीं किया जाएगा। गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे ने बताया कि उन्होंने बुधवार को दिल्ली में इस मुद्द को लेकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के चेयरमैन रजनीश कुमार से बातचीत की है। सांसद ने बताया कि चेयरमैन ने उन्हें भरोसा दिया है कि डीजीएम ऑफिस भागलपुर में ही रहेगा।

सांसद ने बताया कि उम्मीद है कि जल्द ही इस आशय का आदेश भी भागलपुर पहुंच जाएगा। मालूम हो कि इसी साल स्टेट बैंक आॅफ इंडिया ने अपने एडमिनेस्ट्रेटिव ऑफिस को भागलपुर से बेगूसराय शिफ्ट कराने संबंधी आदेश जारी किया था।

इस आदेश के बाद व्यापारिक व अन्य संगठनों ने इसका विरोध किया था। बाद में डीजीएम प्रसन्ना कुमार ने कहा था कि व्यवसायियों का फीडबैक लिया जाएगा। उसके बाद ही इसे शिफ्ट कराने की बात पर विचार होगा। उन्होंने शहर के व्यावसायिक संगठनों से इसको लेकर बातचीत भी की थी। सभी ने भागलपुर में ही डीजीएम ऑफिस को रखने की मांग की थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *