भागलपुर जंक्शन को माओवादी और नक्सली बम विस्फोट कर उड़ाने की साजिश रच रहे हैं। इन्होंने स्टेशन भवन और पूरे परिसर को तहस-नहस करने की योजना बनाई है। इसका पर्दाफाश पश्चिम बंगाल के पूर्व वद्र्धमान जिला क्षेत्र के भटकुल निवासी एक तृणमूल कांग्रेस के नेता की ओर से भेजे गए गोपनीय पत्र से हुआ है। पत्र 26 नंवबर को स्टेशन मैनेजर स्पीड पोस्ट के जरिए मिला है।

पत्र मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारियों के होश उड़ गए हैं। भागलपुर स्टेशन पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रेंज के आईजी सुशील मान सिंह खोपड़े ने मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने सुरक्षा बढ़ाने और अतिरिक्त फोर्स की तैनाती का निर्देश दिया है। बड़ी संख्या में आरपीएफ, जीआरपी पुलिस बल को भागलपुर स्टेशन पर जांच में लगाया गया है। इसकी जानकारी मालदा डीआरएम, आरपीएफ डीजी और तमाम अधिकारियों को भी दी गई है।

दरअसल, 26 नवंबर की शाम स्टेशन मैनेजर के नाम से स्पीड पोस्ट से पत्र आया। पत्र में तृणमूल कांग्रेस के नेता ने भागलपुर स्टेशन को माओवादियों और नक्सलियों द्वारा उड़ाने की योजना का जिक्र है। पत्र में बड़ी बात यह है कि स्टेशन को उड़ाने की तारीख नक्सलियों ने 12 दिसंबर तय की है।

इधर, पत्र मिलने के बाद बुधवार को आरपीएफ और जीआरपी, जिला पुलिस बल ने स्टेशन पहुंचकर चप्पे-चप्पे की खाक छानी है। स्टेशन प्रवेश करने वाले सभी लोगों को जांच की गई। वहीं, सभी पर कड़ी नजर रखी जा रही है। संदिग्धों की तलाशी के लिए सीसीटीवी की मदद ली जा रही है।

यात्रियों को निर्देश दिया गया है कि यदि वे कोई लावारिस या आपत्तिजनक सामान देखते हैं तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस स्पीड पोस्ट से पहुंचे इस लेटर की जांच कर रही है। पुलिस पत्र की सच्चाई के बारे में पता लगा रही है। इसके लिए बंगाल की पुलिस से भी संपर्क साधा गया है। इधर, आईजी ने सुरक्षा की खुद मॉनेटङ्क्षरग कर रहे हैं। लेटर की जांच के लिए स्पेशल ऑफिसर को निर्देश दिए हैं।

आइजी सुशील मान सिंह खोपड़े ने कहा कि पत्र की सत्यता का पता लगाया जा रहा है। स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई है। जांच चल रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *