16 लाख लूट में गठित एसआईटी के हेड कहलगांव एएसपी को बनाया गया है। उनके साथ पीरपैंती इंस्पेक्टर कुणाल आनंद चक्रवर्ती, पीरपैंती थानेदार देव कुमार, बाखरपुर ओपी प्रभारी मुकेश कुमार सिंह, शिवनारायणपुर ओपी प्रभारी मनोज कुमार सिंह, एकचारी थानेदार ज्योतिष कुमार, जीरोमाइल थानेदार रंजन कुमार, इशाकचक थाने के दारोगा परशुराम सिंह, चीता दल प्रभारी महेश्वर प्रसाद राय, डीआईयू प्रभारी सुनील कुमार, तकनीकी शाखा के पंकज कुमार भारती, राकेश कुमार हैंै।

पीरपैती में पेट्रोल पंप से लूटा गया पैसा।

डीआईजी ने किया रिव्यू, स्टाफ से होगी पूछताछ : 16 लाख लूट मामले के केस की शनिवार को डीआईजी विकास वैभव ने समीक्षा की। एसएसपी आशीष भारती, कहलगांव एएसपी दिलनवाज अहमद व एसआईटी के साथ डीआईजी ने केस में अब तक हुए प्रगति की जानकारी ली। डीआईजी ने बताया कि अपराधियों का लिंक मिला है। पंप के स्टाफ से भी पूछताछ की जाएगी। लूट में शामिल अपराधियों को चिह्नित किया जा रहा है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *