भागलपुर : नगर निगम की लापरवाही से शहर के 51 में से करीब 15 वार्ड बाढ़ की चपेट में हैं। इन 15 वार्डाें के 45 माेहल्ले की करीब पचास हजार की आबादी बाढ़ से प्रभावित है। ये शहर का निचला इलाका है और गंगा से सटे हाेने की वजह से जलस्तर बढ़ने के साथ नगर निगम के नाले से बाढ़ का पानी उन माेहल्ले में घुस रहा है। बीते 24 घंटे के अंदर गंगा का जलस्तर 20 सेंटीमीटर बढ़ गया है। हालात यह है कि खतरे के निशान से 73 सेंटीमीटर ऊपर गंगा बह रही है। आगे भी जलस्तर के बढ़ने की आशंका है। एेसे में उन इलाके के लाेगाें पर बाढ़ और कहर बरपाएगी।
Total Downloads: 93
अभी हालत यह है कि उन इलाके की गली-माेहल्ले की सड़कें पानी में डूब गई हैं। लाेगाें काे आवागमन में परेशानी हाे रही है। कई लाेग अपने घराें में ही कैद हाे गए हैं। बाहर निकलने पर दाे-तीन फीट पानी से हाेकर गुजरना पड़ रहा है। कई मकानाें के निचली सतह में भी पानी भर गया है। इससे पानी में सांप-बिच्छू के हाेने का भी खतरा मंडरा रहा।

वार्ड 01- लालूचक, बुद्धुचक, हरिजन टाेला, हाड़ी टाेला, मकदूम साह दरगाह लेन, बड़की दीदी लेन, महाशय ड्याेढ़ी का झाेपड़पट्टी इलाका वार्ड-02- चंपा नदी से सटा मुहल्ला, चंपानगर वार्ड-03- बड़ी ठाकुरबाड़ी के पीछे, चंपानगर का बुनकर बहुल माेहल्ला वार्ड-04- मदनीनगर चाैक व अासपास का इलाका वार्ड- 09- साहेबगंज सरस्वती विद्या मंदिर के पास का मुहल्ला,
भूतनाथ मंदिर राेड, नील काेठी, सराेबर लेन, सेंट जाेसफ स्कूल का जूनियर सेक्शन वार्ड 10- साकम व इससे सटा इलाका वार्ड-13- कंपनीबाग का इलाका वार्ड-17- सराय व गाेला घाट का निचला इलाका वार्ड-18- सखीचंद घाट, नया बाजार का निचला इलाका, बूढ़ानाथ मंदिर के पास का मुहल्ला वार्ड-21- शंकर टाॅकीज चाैक, कांग्रेस भवन के पास, दीपनगर मुहल्ला, स्लम एरिया वार्ड 22- माणिक सरकार घाट राेड,
बैंक काॅलाेनी, सीएमएस स्कूल, जहाज घाट राेड, एसएम काॅलेज के पास का निचला इलाका वार्ड 24- खंजरपुर का निचला इलाका वार्ड 25- महाराज घाट राेड, मठ घाट राेड, खिरनी घाट का निचला इलाका वार्ड 27- मुसहरी घाट का स्लम एरिया, हनुमान घाट के पास वार्ड 28- बरारी सीढ़ी घाट, जहाज घाट का निचला इलाका वार्ड 29- पुल घाट के पास के निचले माेहल्ले

