19 अगस्त भागलपुर जिला प्रशासन और पुलिस के लिए चुनौती का दिन है। श्रावणी रविवार और विषहरी प्रतिमा का विसर्जन एक साथ हो रहा है। जिले के सभी फोर्स को पहले ही मेले में तैनात कर दिया गया है। अब विषहरी प्रतिमा के लिए फोर्स की कमी हो गई है।

हालांकि विसर्जन के लिए अतिरिक्त फोर्स की मांग मुख्यालय से की मांग गई है। एक कंपनी पारा मिलिट्री की तैनाती विषहरी पूजा में की जाएगी। बता दें कि 16 अगस्त की रात से जिले भर में विषहरी प्रतिमाएं वेदी पर बैठ जाएंगी और 19 को विसर्जन होगा। इसी दिन भागलपुर और सुल्तानगंज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु जल उठाएंगे और देवघर व बासुकीनाथ के लिए रवाना होंगे।

नाथनगर से लेकर पूरे इलाके में पुलिस बलों के साथ दंडाधिकारी की भी तैनाती विसर्जन में की गई है। क्यूआरटी की तैनाती की गई है। डीआईजी विकास वैभव ने बताया कि विषहरी प्रतिमा विसर्जन को लेकर मुख्यालय से अतिरिक्त बल की मांग की गई है। श्रावणी मेले में पहले से बल की तैनाती है। इसके अतिरिक्त मुख्यालय से और भी बल मांगा गया है, ताकि विसर्जन शांति पूर्वक हो सके।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *