भागलपुर : ललमटिया थाना क्षेत्र के टमटम चौक पर शनिवार को जाम में फंसी ऑटो में बैठी एक युवती का सरेआम एक उचक्का पर्स छीनकर फरार हो गया। घटना शनिवार की शाम चार बजे के करीब की है। पीड़ित युवती ने इसकी जानकारी ऑटो में बैठे एक अन्य युवक को दी।
Total Downloads: 360
उक्त युवक उचक्के का पीछा करते हुए पीपरपांती पहुंचा। उधर, पीड़िता के शोर मचाने पर भीड़ जुट गई। इस दौरान युवक धरा गया। लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी और ललमटिया पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता चंपानगर निवासी शबीना परवीन ने बदमाश के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पीड़िता ने बताया कि वह चंपानगर से ऑटो पकड़कर मार्केटिंग करने भागलपुर की ओर जा रही थी। इस दौरान टमटम चौक के पास जाम लगने के कारण ऑटो वहां रुकी थी कि अचानक उसी ऑटो में बैठा एक युवक उसका पर्स छीनकर भागने लगा। पर्स में करीब पांच सौ रुपये थे, जिसे बदमाश ने निकाल लिया।

