भागलपुर : संभावित कोहरे को देखते हुए रेलवे ने भागलपुर से खुलने तथा इस हाेकर गुजरने वाली कई ट्रेनाें काे कैंसिल कर दिया है। पूर्व रेलवे ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। ट्रेन संख्या 14003 अप मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस काे 21 दिसंबर से एक फरवरी तक रद्द किया गया है।

Whatsapp group Join

ट्रेन संख्या 14004 डाउन नई दिल्ली-मालदा एक्सप्रेस नई दिल्ली से 19 दिसंबर से तीस जनवरी तक कैंसिल रहेगी। इसी तरह गरीब रथ एक्सप्रेस 19 दिसंबर से 30 जनवरी के बीच सप्ताह में दो दिन मंगलवार और शनिवार को ही चलेगी। वापसी में आनंद विहार टर्मिनल से 18 दिसंबर से 29 जनवरी तक हर बुधवार को नहीं चलेगी। जबकि ट्रेन संख्या 13119 सियालदह-भागलपुर आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस 19 दिसंबर से 30 जनवरी तक नहीं चलेगी।

13120 डाउन आनंद विहार टर्मिनल-सियालदह एक्सप्रेस 21 दिसंबर से एक फरवरी तक रद्द रहेगी। इस कारण दिसंबर से लेकर जनवरी महीने में दिल्ली जाने वाले यात्रियाें काे ट्रेनाें का टाेटा झेलना पड़ेगा। रेलवे के अफसराें ने बताया कि अाने वाले समय में लंबी दूरी की कई अाैर ट्रेनाें काे कैंसिल किया जाएगा

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *