भारत बंद को लेकर बंद समर्थकों ने भागलपुर विश्वविद्यालय और कुलपति आवास के पास जमकर हंगामा किया और पत्थरबाजी कर तोड़फोड की। इनलोगों ने विवि और कॉलेजों को बंद करा दिया।
Total Downloads: 354
एनएसयूआई कार्यकर्ता बंद कराने के लिए जब विवि पहुंचे तो कर्मचारियों ने प्रशासनिक भवन के गेट को बंद कर दिया। काफी हंगामा के बाद जब कर्मचारियों ने गेट नहीं खोला तो आंदोलनकारी बाहर से पत्थर उठाकर विवि की खिड़कियों पर मारने लगे। इससे कई शीशे टूट गए। फिर भी गेट नहीं खुला तो इनलोगों ने कर्मचारियों की बाइक का हवा निकालने शुरू कर दिए। इसके बाद सभी कर्मचारी बाहर आ गए।

इसके बाद बंद समर्थक अंदर घुसकर सभी कार्यालय बंद करवा दिए। इस समय विवि में वित्त कमेटी की बैठक होनी थी। लेकिन हंगामे को देखते हुए बैठक कुलपति के सरकारी आवास पर शिफ्ट कर दी गई।

इन्हें पता चला कि कुलपति आवास पर बैठक चल रही है। इसे सुन वे लोग वहां भी पहुंचे और वहां पहले से अपनी मांग के लिए खड़े बीएड के छात्रों को हटाकर कुलपति आवास के गेट पर और अंदर पत्थरबाजी की। हालांकि इससे किसी को चोट नहीं लगी।

