नवगछिया: रंगरा प्रखंड क्षेत्र में पुलवामा में सैन्य जवानों पर हुए आतंकी हमले के विरुद्ध लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है. रंगरा, मदरौनी एवं कौशिकीपुर पंचायत के स्कूली छात्र छात्राओं ने भी सड़क पर उतर कर अपना विरोध जताया. घटना के विरोध में लोगों ने रंगरा स्थित एनएच 31 सड़क मार्ग को जाम कर दिया और टायर जलाकर उग्र प्रदर्शन किया.

इस दौरान आक्रोशित लोगों द्वारा पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान एवं आतंकी सरगना अजहर मसूद का पुतला फूंका गया. प्रदर्शन के दौरान लोगों ने भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री हाय हाय आदी के नारे लगाए. इसके अलावा मदरौनी चौक स्थित शहीद स्मारक के प्रांगण में मदरौनी मुखिया अजित कुमार मुन्ना के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया गया. जिसमें सैकड़ों लोगों द्वारा शहीद हुए वीर जवानों के सम्मान में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu
jojobet giriş, jojobet giris, jojobet, jojobet guncel giris
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil