नवगछिया  : रंगरा प्रखंड क्षेत्र के सर्वाधिक बाढ़ प्रभावित पंचायत मदरौनी के बाढ़ प्रभावित आक्रोशित लोगों ने बाढ़ राहत की मांग को लेकर पंचायत के मुखिया अजीत कुमार मुन्ना के नेतृत्व में रंगरा प्रखंड कार्यालय का घेराव किया.

इस दौरान अपनी मांगों के समर्थन में आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन करते हुए स्थानीय प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की. अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे मुखिया अजीत कुमार मुन्ना ने बाढ़ राहत की मांग को लेकर सैकड़ों लोगों का हस्ताक्षर युक्त आवेदन अंचलाधिकारी के माध्यम से जिला पदाधिकारी को सौंपा. अंचलाधिकारी को दिए गए आवेदन में बताया गया है कि मदरौनी पंचायत रंगरा प्रखंड का सर्वाधिक बाढ़ प्रभावित पंचायत है. पूरा पंचायत लगभग 1 माह तक कोसी नदी के बाढ में डूबा रहा.

इस दौरान प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए किसी प्रकार की ठोस व्यवस्था नहीं की गई. मात्र 850 परिवारों को सिर्फ चुरा शक्कर दिया गया. जो नाकाफी है. जबकि लोगों का घर डूब जाने के कारण उंचे जगहों पर शरण लिए 600 परिवार को पॉलिथीन की जरूरत थी. लेकिन एक भी परिवारों को पॉलीथिन नहीं दिया गया. यही नहीं पंचायत के लगभग 1100 परिवार पूर्ण रूप से बाढ़ से प्रभावित हैं. लोगों का घर बार डूब जाने के कारण बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीज भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है. घरों में रखे सारे अनाज पानी में डूब गए हैं. लोग दाने दाने को मोहताज हैं. मगर प्रशासन कुंभकरणी निद्रा में सोई हुई है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *