खगड़िया-सहरसा सीमा पर चौथम प्रखंड और मानसी थाना क्षेत्र के फनगो हॉल्ट से उत्तर बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर दी। बुधवार की देर रात बदमाशों ने पहले धारदार हथियार से युवक का एक हाथ व एक पैर काटा फिर गोली मार मार दी। इसके बाद शव को पास ही सहरसा जिले के सलखुआ थाना में रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया।
Total Downloads: 79
मृतक लालो चौधरी (30 वर्ष) मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत फेनगो हॉल्ट निवासी ब्रह्मदेव चौधरी का बेटा था और पेशे से मछुआरा था। हत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। इधर मानसी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया।

घटना के संबंध में मृतक की पत्नी ऊषा देवी ने बताया कि लालो चौधरी मछली मारने का काम करता था। बुधवार की देर रात जलकर पर आने के लिए सलखुआ थाना क्षेत्र के हरिपुर निवासी प्रेमलाल यादव ने फोन कर बुलाया था। रेल पुल नंबर 45 के पास सलखुआ गांव निवासी मुन्ना यादव का जलकर है। उसी जलकर पर आने के लिए लालो ने फोन किया था।

बताया गया कि इसी बीच बदमाशों ने लालो की हत्या कर दी। इसके बाद घटना को हादसे का रूप देने के लिए शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। गुरुवार की सुबह लोगों ने रेलवे ट्रैक पर शव देखा। फिर उसकी पहचान हुई।
मानसी थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना सलखुआ थाना की है। शव को कब्जे में कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

