खगड़िया मानसी रेल खंड पर 115 किलोमीटर 38-40- खंभा के पास मंगलवार की अहले सुबह डाउन लाइन क्रैक हो गया। इससे पहले टूटी पटरी पर से गुजरी डाउन 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई।

ट्रैक टूटने की सूचना खगड़िया रेलवे स्टेशन को सुबह 3.40 बजे मिली। इसके बाद आननफानन में ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया। करीब एक घंटा 10 मिनट तक परिचालन बाधित रहा। इस बीच पिडब्ल्यूआई द्वारा तत्काल ट्रैक मरम्मत के बाद सुबह 4:50 बजे ट्रेन परिचालन कॉशन पर शुरू किया गया। इस बीच खगड़िया में 13248 डाउन राजेन्द्र नगर-गुवाहाटी कैपिटल एक्सप्रेस ट्रेन एक घंटा 12 मिनट रुकी रही।

वहीं 22913 बांद्रा-सहरसा एक्सप्रेस ट्रेन करीब एक घंटा रुकी रही। उल्लेखनीय है कि इससे पहले पिछले दो माह में दो बार इस रेलखंड में दो बार ट्रैक में दरार से ट्रेन हादसा अब तक बच रहा है। इधर खगड़िया सटेशन के एसएस मुकेश कुमार ने बताया कि डाउन लाइन में दरार के कारण कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित पिडब्ल्यूआई द्वारा फिट मिलने के बाद 40 किलोमीटर की स्पीड से कॉशन पर ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *