मुंगेर के तारापुर थाना क्षेत्र के कमरगंज निवासी तारापुर की पूर्व विधायक नीता चौधरी सोमवार देर रात करीब 11:30 बजे रसोई में सिलेंडर फटने से बुरी तरह झुलस गई। उसे बचाने के क्रम में पति व वर्तमान विधायक मेवालाल चौधरी भी झुलस गए।

दोनों को देर रात ही मायागंज अस्पताल लाया गया। जहां 60 वर्षीय नीता की हालत नाजुक है। मेवालाल सबौर स्थित बिहार कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति रह चुके हैं। विधायक के स्टाफ अभिषेक कुमार ने बताया कि घटना देर रात की है। विधायक मेवालाल अपने कक्ष में सोए थे। पूर्व विधायक नीता भी सोई हुई थी।

तभी अचानक किचन से गैस के रिसाव होने का एहसास हुआ। नीता ने लाइट ऑन कर रसोई कक्ष गई और सिलेंडर को बंद कर दिया। फिर चेक करने के दौरान सिलेंडर फट गया व आग फेल गई। मेवालाल ने बचाने का प्रयास किया तो उनके दोनों हाथ भी बुरी तरह झुलस गए। दोनों को एयर एंबुलेंस से भेजे जाने की तैयारी चल रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *