गोपालपुर : गोपालपुर थाना क्षेत्र के तिनटंगा करारी स्थित स्व दशरथ रजक के पुत्र स्व दारोगा प्रकाश रजक के पैतृक आवास पर ताला लटका हुआ था.आसपास के पडोसी गमगीन थे.पडोसियों से मिली जानकारी के अनुसार वृद्ध माँ व छोटा भाई मनोद रजक बुधवार की अहले सुबह ही कटिहार स्थित दारोगा प्रकाश के निजी आवास पर भेरिया रहिका चले गये हैं.
Total Downloads: 61
ग्रामीणों ने बताया कि लंबे अरसे से दारोगा प्रकाश अपने घर तिनटंगा करारी नहीं आये थे.घर पर छोटा भाई खेती गृहस्थी कर अपने परिवार के साथ माँ का भरण -पोषण किया करता है.ग्रामीणों के अनुसार दारोगा काफी शांत व मिलनसार स्वभाव का था.आखिर उसने फाँसी लगाकर आत्महत्या क्यों किया .यह समझ से परे है.भरा -पूरा परिवार व दारोगा जैसे पद पर नौकरी के रहते आत्महत्या करना लोगों को पच नहीं रहा है.


