गोपालपुर : लोकसभा चुनाव की तैयारी के कारण बडे पैमाने पर शिक्षकों को बीएलओ बनाये जाने के कारण सरकारी विद्यालयों में पठन-पाठन अस्त-व्यस्त हो गया है.पूर्व से ही शिक्षकों की कमी के कारण आधे से अधिक विद्यालयों में भगवान भरोसे पढाई होती है .जिस कारण अभिभावक अपने बच्चों को सरकारी विद्यालय के बजाय निजी विद्यालयों में मोटी रकम खर्च कर पढाने को विवश हैं.

बुधवार की दोपहर को मध्य विद्यालय आजाद नगर में सात शिक्षकों में से तीन शिक्षक अनुपस्थित थे .विद्यालय में मौजूद शिक्षक ने बताया कि दो शिक्षक बीएलओ की बैठक में गये हैं तथा एक शिक्षक बैंक गये हैं.जबकि विद्यालय में 700छात्र -छात्राएँ नामांकित हैं.विद्यालय में दिन के एक बज कर 30मिनट तक भोजन भी नहीं बना था.कमोबेश दर्जनों विद्यालयों की स्थिति एक जैसी थी.

मध्य विद्यालय पकरा टोला में मात्र एक शिक्षिका थी.मध्य विद्यालय आजमाबाद में एक शिक्षिका व एक शिक्षिक मौजूद थे.अन्य शिक्षकों के बारे में बताया गया कि बीएलओ की बैठक में गये हैं.वहीं छात्र ओम कुमार,हेमलता कुमारी,अभिषेक कुमार,मो रुखसार व आशीष कुमार ने बताया कि सोमवार से ही विद्यालय में भोजन बंद है.बच्चों ने बताया कि शनिवार को भोजन में कीडा मिला था.उसके बाद से भोजन नहीं बन रहा है.
साधनसेवी भूपेश कुमार ने बताया कि विद्यालय में भोजन क्यों बंद है.मुझे इसकी जानकारी नहीं है.मैं पता करता हूँ कि भोजन किस कारण से बंद है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *