नवगछिया : मैट्रिक परीक्षा के पहले दिन शहर में महाजाम की स्थिति बन गयी। बुधवार को नवगछिया बाजार की सभी सड़कों पर ट्रैफिक जाम का नजारा इस कदर था कि खरीदारी करने आये लोगों के साथ परीक्षार्थियों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ी।

नवगछिया के मकन्दपुर से थाना तक एवं थाना से महाराज जी चौक तक घंटों वाहनों की लंबी कतार लग जाने के कारण लोगों को भारी परेशानी हुई।

शहर में जाम का असर रेल समपार पर भी पड़ा। समपार पर वाहनों की जमघट लगाने के कारण समपार पर रेल फाटक लगाने में रेल कर्मी को काफी परेशानी हुई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *