नवगछिया : पिछले दिनों नवगछिया के ढाबा बंजारा के समीप हुए मोटर साईकिल लूट कांड में अप्राथमिकी अभियुक्त झंडापुर ओपी के दयालपुर निवासी शातिर अमन कुमार झा को नवगछिया पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मालूम हो कि अमन कुमार झा झंडापुर स्थित एनएच निर्माण प्लांट पर प्रबंधक की हत्या मामले में भी अमन जमानत पर था. नवगछिया पुलिस अमन का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 198
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
