हल्की बारिश से एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ गया। रविवार को दिन ठिठुर गया। धूप-छांव एवं हल्की हवाओं के कारण 24 घंटे में दिन के तापमान में ढाई डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट हो गयी।

बिहार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने कहा कि अगले तीन दिनों तक रात में ओस व सुबह में कोहरा रहेगा। इस दौरान आसमान में बादल छाये रहने के कारण धूप-छांव की स्थिति रहेगी। दिन के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी जबकि रात में ठंड बरकरार रहेगी।

लुढ़का दिन-रात का पारा

बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो इस दौरान दिन के तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस व रात के तापमान में आधे डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। रविवार को अधिकतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह में आर्द्रता 91 प्रतिशत तो शाम साढ़े पांच बजे 85 प्रतिशत रही। इस दौरान 4.8 किमी प्रति घंटे की औसत रफ्तार से दक्षिण-पश्चिम हवा बही। जबकि शनिवार की रात में 0.6 मिमी बारिश हुई थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *