आने वाले अगले दो दिनों में बिहार में भारी बारिश होने की संभावना है. इस सप्ताह देश के उत्तरी और पूर्वी हिस्से के अधिकांश राज्यों में मानसून सक्रिय रहेगा. इसका सीधा असर प्रदेश के किसानों पर पड़ेगा.

प्रदेश के कई इलाकों में पानी की कमी की वजह से धान की फसल को नुकसान हो रहा है. कुछ जिलों में देर से धान की रोपनी हुई है. अब हल्की बारिश से भी किसानों को फायदा हो सकता है. धान की पैदावार बढ़ सकती है.

मौसम की रिपोर्ट के मुताबिक आने वाला अगला दो दिन खुशनुमा होगा. उमस से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. बिहार के अलावा उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में बारिश होने की संभावना है.

पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में पांच सितंबर तक मध्यम से भारी बारिश जारी रहने की संभावना है, जबकि छह सितंबर से पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश में व्यापक कमी आ जाएगी. बिहार और झारखंड में कई जगहों पर मध्यम और एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा और पूर्वोत्तर राज्यों में भी पूरे सप्ताह बारिश जारी रहने की संभावना है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *