राघोपुर पंचायत के मथुरापुर शीतला स्थान के समीप ऑटो और जुगाड़ गाड़ी की भिड़ंत में 60 वर्षीय रुद्र नारायण मंडल की मौत हो गई। वह राघोपुर के रहने वाले थे, तबियत खराब होने पर दवा लेने भागलपुर जा रह थे। इस हादसे में करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हुए, दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। ऑटो पर करीब 10 लोग सवार थे, उसमें राघोपुर निवासी नंदकिशोर
मंडल की पत्नी व बेटी को गंभीर चोट लगने की बात बताई गई है।
Total Downloads: 83
जिनका इलाज स्थानीय निजी क्लिनिक में कराया गया। घटना के बाद ऑटो चालक मिंटू सिंह मौके से फरार हो गया। घटना गुरुवार दिन के 12:30 बजे की बताई गई है। ग्रामीणों की मदद से घायलों को आसपास के निजी क्लिनिकों में भर्ती कराकर इलाज कराया गया। सूचना पर मौके पर पहुंची नाथनगर पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को जब्त कर थाने ले गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दुर्घटना की सूचना पर मृतक रुद्र नारायण के परिजन थाने पहुंचे और घटना की जानकारी ली। परिजनों ने बताया कि राघोपुर पंचायत के शाहपुर निवासी मिंटू सिंह तीन दिन पहले ही ऑटो खरीदी थी। तबियत खराब होने की वजह से रुद्र नारायण उसी ऑटो से दवाई लेने चंपानगर जा रहे थे। रास्ते मे मथुरापुर शीतला स्थान के पास ऑटो चालक की लापरवाही से सामने से आ रही जुगाड़ गाड़ी में भिड़ंत हो गई। परिजनों ने बताया उनके दो बेटा और चार बेटियां हैं, इनमें तीन बेटी की शादी हो चुकी है

