नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल अस्पताल का बुधवार को एसडिओ मुकेश कुमार निरीक्षण किया. सुबह नो बजे निरीक्षण के लिए वे अनुमंडल अस्पताल पहुंच गए थे. निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया की सुबह 8 बजे से डॉ ज्योत्सना ड्यूटी पर मौजूद थी. एसडिओ ने निरीक्षण के दौरान अस्पताल में उपस्थिति पंजिका अवलोकन किया. उपस्थिति पंजी के अवलोकन के दौरान पाया गया कि अस्पताल में अलग-अलग उपस्थित पंजी संधारित किए गए. सभी अलग-अलग पंजी अलग-अलग व्यक्ति के पास रहते हैं. बायोमेट्रिक मशीन से उपस्थिति बनाई जाती है लेकिन बायोमेट्रिक मशीन में ऐरर पाया. उपस्थित पंजी के अवलोकन के दौरान पाया गया कि अस्पताल के चिकित्सक डॉ ज्ञान रंजन सहित नेत्र सहायक चक्रधर सिन्हा, लिपिक अशोक कुमार भारती, रजनीश कुमार सिंह, ए एन एम वरुणा सिन्हा, जी एन एम नूतन कुमारी, महिला कक्ष सेविका मनोरमा देवी, रसोईया रतन कुमार झा, झाड़ूकश भूपेंद्र हरि अनुपस्थित थे.

एसडिओ ने अस्पताल में इलाज कराने आए मरीजों से भी पूछताछ की. जहां मरीजों ने चिकित्सक द्वारा किये जा रहे इलाज को संतोषप्रद बताया. उन्होंने दवा काउंटर का भी निरीक्षण किया. ओपीडी दवा वितरण काउंटर प्रभारी ए एन एम सुषमा राम थी. एसडीओ उनसे पूछा की ओपीडी में कितनी प्रकार की दवा होनी चाहिए और कितना उपलब्ध है. इस संबंध में उन्होंने कोई जानकारी नहीं थी. इसके बाद उन्होंने पूर्व दवा वितरण प्रभारी मनीषा कुमारी से भी पूछताछ की.

अनुमंडल अस्पताल में 58 प्रकार की दवा में 36 ही उपलब्ध

,, डॉ ज्ञान रंजन सहित कुल नो अस्पताल कर्मी पाए गए अनुपस्थित

,, एसडीओ ने अनुमंडल अस्पताल का किया निरीक्षण

मनीषा कुमारी ने बताया कि ओपीडी में कुल 58 प्रकार की दवा रहना है. लेकिन आज 36 प्रकार की दवा उपलब्ध है. वहीं उन्होंने महिला प्रसव कक्ष का भी निरीक्षण किया. जहां उन्होंने मरीजों को मिलने वाले खान पान की जानकारी ली. मरीजों ने बताया कि सुबह में दूध फल व ब्रेड मिला है. दिन के खाने में चावल, दाल, रोटी, सब्जी और रात के खाने में रोटी, दाल, सब्जी मिला है. इस दौरान उन्होंने अस्पताल की साफ सफाई व्यवस्था को भी देखा. एसडिओ ने कहा किसी अस्पताल की साफ सफाई की व्यवस्था संघ संतोषप्रद नहीं है. संबंध में उन्होंने संवेदक सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने का निर्देश दिया.

एसडिओ ने जननी बाल सुरक्षा योजना से संबंधित दस्तावेजों का भी अवलोकन किया. जिसमें उन्होंने पाया कि कुल 553 लोगों के खाते में पैसा भेजा जाना था. लेकिन अब तक केवल 299 लोगों के खाते में ही पैसा भेजा गया था. इस संबंध में उन्होंने लेखापाल से पूछताछ की लेकिन संतोषप्रद जवाब नहीं दिया. एसडिओ ने ब्लड स्टोरेज यूनिट, पैथोलॉजी, एक्स रे का भी निरीक्षण किया. एसडिओ ने बताया कि ब्लड स्टोरेज यूनिट कार्यरत नहीं है. अस्पताल के कुछ भवन भी जर्जर है. जिन्हें मरम्मत कराने की आवश्यकता है. निरीक्षण चिकित्सक सहित अस्पताल कर्मी मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *