कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वामपंथी विचारकों की गिरफ्तारी के मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार को निशाने पर लिया है. अब बीजेपी के प्रवक्ता शाहनवाज़ हुसैन ने राहुल पर पलटवार किया है. शाहनवाज़ हुसैन ने कहा कि जो लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश कर रहे हैं, पुलिस ने उन्हें ही गिरफ्तार किया है.

Whatsapp group Join

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी उनका बचाव क्यों कर रहे हैं, क्या वह भूल गए हैं कि उनकी दादी इंदिरा गांधी और पिता राजीव गांधी की हत्या भी आतंकवाद के कारण हुई थी. राहुल का विरोध करना दुर्भाग्यपूर्ण है.

बीजेपी नेता ने कहा कि राहुल गांधी वैसे तो प्रधानमंत्री मोदी को संसद में गले लगाते हैं. लेकिन अब प्रधानमंत्री की हत्या की साजिश हो रही है, तो जिन्हें गिरफ्तार किया गया है राहुल इसका विरोध कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि एनजीओ के नाम पर हत्या की साज़िश रची जा रही है, ये देश के लिए ठीक नहीं हैं.

क्या था राहुल का बयान…

वामपंथी विचारकों के घरों पर छापेमारी और गिरफ्तारी की वाम दलों और कांग्रेस ने निंदा की है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि भारत में केवल एक एनजीओ के लिए जगह है, जिसका नाम आरएसएस है. बाकी सारे एनजीओ को ताला लगा दो. सारे एक्टिविस्टों को जेल में डाल दो और जो इसके खिलाफ आवाज उठाते हैं उन्हें गोली मार दो. नए भारत में आपका स्वागत है.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *