नारायणपुर – भवानीपुर थाना के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर रविवार को लगभग 12:30 बजे भवानीपुर ओपी में पदस्थापित नवगछिया के नगरह निवासी होमगार्ड जवान रामजी पासवान को थाना के सामने सड़क पार करने के क्रम में नवगछिया की और से आ रही डिस्कवर बाईक संख्या बी आर 10 एम 3436 से धक्का लगने से होमगार्ड जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गए.मौके पर भवानीपुर पुलिस ने जख्मी जवान रामजी पासवान व बाईक सवार खरिक थाना क्षेत्र के तुलसीपुर निवासी अविनाश कुमार को इलाज के लिए पीएचसी नारायणपुर पहुंचाया.
Total Downloads: 176
डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी होमगार्ड जवान को गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच मायागंज भागलपुर रेफर किया. वहीं बाईक सवार खरिक थाना क्षेत्र के तुलसीपुर निवासी अविनाश कुमार व प्रियेश कुमार सहित उनके बाईक को भवानीपुर पुलिस ने हिरासत में लिया है.

बाईक सवार जख्मी अविनाश ने बताया कि भागलपुर से खगड़िया जाने के दौरान नारायणपुर चौक के पास भवानीपुर थाना के सामने एकाएक सिपाही द्वारा दौड़ कर सड़क पार करने के क्रम में एकाएक ब्रैक मारते मारते अनवायलेंस हो सिपाही से टकराकर बाईक गिर गया और जख्मी हो गए. मौके पर भवानीपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने पुलिस गाड़ी से जख्मी जवान को पीएचसी नारायणपुर के बाद भागलपुर इलाज के लिए ले गए.इलाज के दौरान थानाध्यक्ष समेत थाने में तैनात पुलिस पदाधिकारी व सिपाही मौजूद थे.वहीं थानाध्यक्ष नीरज कुमार के द्वारा देर शाम प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही थी.

