कोरोना संकट की वजह से लंबे अरसे तक अपने गांव से दूर रहने वाले मिथिलांचल के लोग अब ट्रेन से अपने घर जा सकेंगे. जी हां, भारतीय रेलवे 12 सितंबर से जिन 40 जोड़ी ट्रेनों को चलाने जा रही है, उसमें दरभंगा-सिकंदराबाद ट्रेन भी शामिल है. इस ट्रेन से रांची, बोकारो, धनबाद और इन शहरों के आसपास के लोग दरभंगा तक की यात्रा कर सकेंगे. साथ ही ओड़िशा और और आंध्र प्रदेश भी जा सकेंगे. टिकट की बुकिंग गुरुवार (10 सितंबर, 2020) से शुरू हो रही है.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

लगातार पांच महीने तक देश भर में लॉकडाउन के दौरान सारी गतिविधियां लगभग ठप थीं. अब धीरे-धीरे जिंदगी पटरी पर आने लगी है. रेलवे ने 12 सितंबर से 80 नयी स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है. इसमें झारखंड को महज दो ट्रेनें ही मिली हैं. इनमें अगरतल्ला-देवघर व धनबाद-फिरोजपुर ट्रेन शामिल हैं.

अगरतल्ला-देवघर एक्सप्रेस ट्रेन सप्ताह में सिर्फ एक दिन चलेगी. रविवार को. ट्रेन अगरतल्ला से सुबह 10:25 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 1:00 बजे देवघर पहुंचेगी. इसी तरह देवघर से ट्रेन सोमवार की शाम 6:45 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7:45 बजे अगरतल्ला पहुंचेगी.

झारखंड में टाना भगतों के तीन दिन की आर्थिक नाकेबंदी से रेलवे को 100 करोड़ का नुकसान

धनबाद-फिरोजपुर ट्रेन की बात करें, तो यह गाड़ी रात 9:20 बजे धनबाद से रवाना होगी एवं सुबह 10:45 बजे फिरोजपुर पहुंच जायेगी. फिरोजपुर से यह ट्रेन शाम में 4:10 बजे रवाना होगी और सुबह 5:05 बजे धनबाद स्टेशन पहुंच जायेगी. यह ट्रेन प्रतिदिन चलेगी.

वहीं, सिकंदराबाद-दरभंगा ट्रेन सप्ताह में सिर्फ दो दिन चलेगी. यह ट्रेन मंगलवार व शनिवार को चलेगी. उसका ठहराव रांची स्टेशन पर है. इस ट्रेन में रिजर्वेशन 10 सितंबर से शुरू हो जायेगा. बिहार और झारखंड को जोड़ने वाली यह इकलौती ट्रेन है, जो मिथिलांचल तक जायेगी.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet