जमालपुर : पूर्व रेलवे मालदा डिविजन के साहिबगंज लूप लाइन स्थित भागलपुर-जमालपुर-किऊल रेल खंड पर जल्द ही अन्य तीन स्पेशल ट्रेनों का परिचालन आरंभ हो जाएगा. इसको लेकर सीनियर डिविजनल इलेक्ट्रिकल इंजीनियर ने आदेश भी जारी कर दिया है. ट्रेन चलने से इस क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.
सुपर, फरक्का और मालदा-पटना का काउंट डाउन आरंभ

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 506

बताया गया कि मालदा डिवीजन के जिन चार ट्रेनों को जल्द ही परिचालन की अनुमति मिलने वाली है. उनमें से एक ट्रेन मालदा सियालदह एक्सप्रेस जमालपुर होकर नहीं गुजरेगी. परंतु बाकी के तीन ट्रेन भागलपुर-जमालपुर-किऊल रेल खंड से चलने वाली होगी. इन ट्रेनों में 03072 / 03071 संख्या वाली जमालपुर-हावड़ा जमालपुर सुपर एक्सप्रेस, 03413 / 03414, 03483 / 03484 मालदा दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस तथा 03415 / 03416 मालदा पटना एक्सप्रेस शामिल है. इस रेलखंड से इन ट्रेनों का प्रतिदिन परिचालन होगा. जिसके कारण टिकटों की मारामारी से यात्रियों को निजात मिलेगी. किसी भी प्रकार के अटकलबाजी को विराम लगाते हुए सक्षम अधिकारी ने मालदा डिवीजन अंतर्गत इन ट्रेनों के स्टॉपेज के बारे में भी स्पष्ट किया है. जिसके अनुसार ट्रेनों का स्टॉपेज पूर्व की भांति ही निर्धारित किया गया है.

रिजर्व कोच के रूप में माने जाएंगे ट्रेन के डिब्बे

बताया जा रहा है कि पूर्व रेलवे मालदा डिवीजन के सीनियर डिविजनल इलेक्ट्रिकल इंजीनियर ने पहले ही इस रेलखंड पर 4 ट्रेनों के चलाने की तैयारी पूरी रखने का आदेश जारी किया था. जिसको लेकर मालदा के एडिशनल ऑपरेटिंग मैनेजर ने पिछले सोमवार को अपने अधीनस्थ संबंद्ध वरीय अनुभाग अभियंता को पत्र जारी किया है. जिसमें उन्होंने भागलपुर-जमालपुर-किऊल रेलखंड पर चलने वाली तीन स्पेशल ट्रेनों के जल्द ही परिचालन आरंभ होने को लेकर सभी प्रकार की तैयारी पूरी कर लेने का आदेश जारी किया है. जिसमें कहा गया है कि सभी ट्रेन रिजर्व कोच के रूप में माना जाएगा और बगैर प्रॉपर रिजर्वेशन के किसी भी यात्री को ट्रेन में यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जायेगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *