रेलवे स्टेशन पर पति-पत्नी के झगड़े का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में गुस्साई पत्नी ने पति की सरेआम प्लेटफॉर्म पर जमकर पिटाई कर दी. पत्नी ने पहले पति को गोद में उठाकर पटक दिया और फिर उसके उपर चढ़कर खूब धुनाई की. मारपीट का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

वीडियो किसी रेलवे स्टेशन का है. बताया जाता है कि महिला ने अपने पति की सिर्फ इसलिए पिटाई की क्योंकि वह रक्षाबंधन पर पत्नी को मायके जाने से रोक रहा था. पत्नी को पति का मना करना नागवार गुजरा और फिर स्टेशन पर ही उसने किसी रेसलर की तरह पति को उठा कर पटक दिया. जिसके बाद वो पति के उपर चढ़ गई और उसकी जमकर पिटाई कर दी.

वीडियो किस रेलवे स्टेशन का है ये अभी तक पता नहीं चल पाया है. लेकिन पति-पत्नी के युद्ध का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जहां पत्नी ट्रेन से उतर कर पति पर लात-घूंसों की बरसात करती नजर आ रही है.

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *