लखीसराय: रेलवे की लापरवाही से मंगलवार को एकबार फिर बड़ा हादसा होते-होते बच गया। मनकट्ठा स्टेशन के पास धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस का इंजन बोगियों से अलग होकर आगे बढ़ गया। हालांकि पांच किलोमीटर आगे डुमरी हॉल्ट के पास ड्राइवर को इस बात की जानकारी हुई। इस दौरान करीब एक घंटे तक ट्रेन मनकट्ठा में खड़ी रही। रेलवे अधिकारी के मुताबिक इंजन का कपलिंग खुल गया होगा या फिर कपलिंग टूट गया होगा जिस वजह से इंजन बोगियों से अलग हो गया।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 508

जानकारी के मुताबिक 13331 अप धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस मंगलवार की दोपहर 2.38 बजे लखीसराय स्टेशन से खुली। ट्रेन में दो इंजन लगा था। पांच मिनट बाद ट्रेन मनकट्ठा स्टेशन से गुजर रही थी, तभी सबसे आगेवाला इंजन बोगियों से अलग हो गया और आगे बढ़ता चला गया।

मनकट्ठा स्टेशन पर इस ट्रेन का स्टॉपेज नहीं है। मनकट्ठा के पास इंटरसिटी की सभी 25 बोगियों के अलावा अतिरिक्त इंजन रूका रहा। डुमरी से इंजन को वापस लौटाया गया।

मनकट्ठा में इंजन को शंटिंग लाइन में डाल दिया गया। करीब 3:40 बजे इंटरसिटी में पहले से लगे अतिरिक्त इंजन के सहारे ट्रेन पटना के लिए खुली। अधिकारी के अनुसार घटना के कारणों को जानने के लिए इंजन की जांच करायी जाएगी, इसलिए शंटिंग में इंजन को रखा गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *