भागलपुर: आंधी का असर ट्रेन परिचालन पर भी पड़ा। बुधवार दोपहर में आई तेज हवा और बारिश के कारण अप और डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया। रामपुरहाट-गया पैसेंजर और जमालपुर-साहिबगंज पैसेंजर जहां-तहां खड़ी रही। आंधी कम होने के बाद परिचालन शुरू हो सका। वहीं, प्लेटफॉर्म संख्या एक स्थित पूछताछ के सामने यात्री शेड तेज हवा में उड़ गया।

इस कारण बारिश का पानी सीधा प्लेटफॉर्म आने लगा। कई यात्रियों का सामान भी भींग गया। कंस्ट्रक्शन विभाग की टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद शेड को ठीक किया।

दरअसल, दोपहर दो बजे के पास तेज रफ्तार में आई आंधी-बारिश को देखकर रेलवे ने भी सतर्कता बरती। अप और डाउन में ट्रेन परिचालन बंद कर दिया गया। आंधी समाप्त होने के बाद लाइन हर जगह से लाइन ओके रिपोर्ट मिलने के बाद परिचालन शुरू हुआ।

रेल अधिकारियों ने बताया कि तेज हवा के कारण विद्युतीकरण तार टूटने और ट्रैक किनारे पेड़ गिरने की संभावना पर रेल परिचालन बंद कर दिया गया। 53408 सवारी गाड़ी भागलपुर स्टेशन पर खड़ी रही। वहीं, जमालपुर-साहिबगंज पैसेंजर सुल्तानगंज में रुकी रही।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *