एसएसपी के निर्देश पर थाना क्षेत्र के टॉपटेन बदमाशों की सूची बनाने में थानेदार जुट गए हैं। लोकसभा चुनाव के पहले बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए रणनीति बनाई जा रही है। एसएसपी स्वयं गिरफ्तारी की मॉनेटरिंग करेंगे। फरार बदमाशों की गिरफ्तारी में साइबर सेल की टीम लगाई गई है।

मंगलवार को कोइली खुटाहा गांव के 50 हजार के इनामी लड्डू यादव व रवीन्द्र यादव समेत अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई थी। इसके अलावा सक्रिय अपराध में शामिल करीब 20 बदमाशों पर

सीसीए और करीब सौ पर सीसीए-3 के तहत कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है। सीसीए के तहत बदमाशों को एक साल तक के लिए जेल में डाला जाएगा। सीसीए-3 के तहत बदमाशों को जिला बदर या दूसरे थानों में रोज हाजिरी लगानी पड़ेगी। इस दौरान फरार कुख्यात राणा मियां को भी पुलिस गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी करेगी।

एसएसपी आशीष भारती ने कहा कि टॉपटेन बदमाशों की गिरफ्तारी में थानेदार आपस में तालमेल बनाकर छापेमारी करेंगे। हर सप्ताह थाना क्षेत्र के एक बदमाश को गिरफ्तार किया जाएगा। इसके अलावा फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए रोज छापेमारी की जाएगी। एसएसपी ने थानेदारों को निर्देश दिया है कि जेल से छूटे बदमाशों पर कड़ी नजर रखी जाए। उनकी गतिविधियां गलत मिली तो जमानत रद्द कराने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu
jojobet giriş, jojobet giris, jojobet, jojobet guncel giris
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil