नवगछिया – प्रखंड रंगरा चौक अंतर्गत सभी प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ आज शिल्प भवन प्रखंड कार्यालय रंगरा चौक में बैठक आयोजित की गई जिसमें आसन्न लोकसभा के मद्देनजर मतदान केंद्र वाले सभी विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने का आदेश प्रखंड विकास पदाधिकारी रंगरा चौक श्री रघुनंदन आनंद ने दिया रैंप, शौचालय, पेयजल, बिजली, इंफ्रास्ट्रक्चर इसमें मुख्य हैं. दृष्टि नि:शक्त मतदाताओं की सूची भी उपलब्ध कराने को कहा गया है.

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कपिलदेव राम ने सभी विद्यालय प्रधानाध्यापकों को विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन बिजली ऑफिस में देने को कहा गया. वरीय प्रखंड साधन सेवी रंगरा चौक मुकेश मंडल ने सभी विद्यालयों को प्राप्त हो चुके कंपोजिट ग्रांट के संबंध में विस्तार से जानकारी दी. यह राशि विद्यालय विकास/ रखरखाव अनुदान के बदले पहली बार समग्र शिक्षा अभियान से निर्गत की गई है. राशि बच्चों के नामांकन के हिसाब से दी गई है. इस राशि से अक्रियाशील विद्यालय उपकरणों का प्रतिस्थापन, आवर्ती खर्च यथा खेल की सामग्री, खेल के उपकरण, प्रयोगशाला, बिजली शुल्क, इंटरनेट, जल, शिक्षण में सहायक सामग्रियों इत्यादि हेतु दी गई है.

भौतिक संरचना को अच्छी स्थिति में रखने के उद्देश्य से विद्यालय भवनों की मरम्मत एवं रखरखाव शौचालय एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के रखरखाव हेतु खर्च करने हैं प्राप्त कुल राशि का 10 फीसदी स्वच्छता एक्शन प्लान मद में सुरक्षित रखकर पेयजल, सफाई व्यवस्था एवं स्वच्छता, साबुन से हाथ धुलाई व्यवहार परिवर्तन की गतिविधियों एवं क्षमता वर्धन इत्यादि के लिए किया जाएगा. प्रखंड साधन सेवी श्री मंडल ने पोशाक एवं छात्रवृत्ति की समीक्षा करते हुए कहा कि हर हाल में लाभुकों के खाते में राशि अंतरित करने के बाद ही फरवरी माह का वेतन निर्गत करने का आदेश जारी हुआ है इस हेतु सभी प्रधानाध्यापक अविलंब खाते में राशि भेजें. बैठक में अरविंद कुमार झा, अविनाश कुमार अंतर्यामी, अवध किशोर सिंह, ज्योतिष चंद्र राय, चंद्रशेखर मंडल, माला कुमारी, शिवानी कुमारी इत्यादि प्रधानाध्यापक उपस्थित थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *