परबत्ती के छोटी काली स्थान मोहल्ले में शनिवार दोपहर को 20 वर्षीय पूजा कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खंजरपुर के लड़के से उसकी शादी की बात चल रही थी। लेकिन पूजा को लड़का पसंद नहीं था। इस कारण मां की गैरहाजिरी में उसने घर में फांसी लगा ली। पूजा के पिता प्रमोद साहनी फरीदाबाद में रहते हैं और एक फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं। शादी के लिए पूजा को लेकर उसके मां सरिता देवी 7 माह पहले बेटी के साथ फरीदाबाद से भागलपुर आई थी। जबकि उसके पिता व दोनों भाई गौतम और सन्नी फरीदाबाद में ही थे।

खंजरपुर के लड़के से पूजा की शादी की बात चल रही थी। लड़की की मां व अन्य परिजन खंजरपुर जाकर लड़का भी देख चुके थे। एक-दो दिन में लड़के वाले पूजा को देखने आने वाले थे। लेकिन उससे पहले ही पूजा ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक, जब से शादी की बात चल रही थी, तब से पूजा घर में गुमशुम रह रही थी। उसकी मां ने लड़के के बारे में पूछा भी था कि उसे पसंद है या नहीं।

file

लेकिन पूजा ने कुछ जवाब नहीं दिया था। लड़के के बारे में पूजा की चुप्पी को परिजन समझ नहीं पाए। मृतका की मां सरिता देवी ने बताया कि दोपहर में दूध गर्म करने नीचे गई। कुछ देर बाद लौटी तो पूजा ने कमरे में फांसी लगा ली थी। आसपास के लोगों को बुलाकर फंदे से पूजा को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी पाकर विवि थानेदार श्रीकांत चौहान पुलिस बलों के साथ मौके पर पहुंच मामले की जांच की। मामले में यूडी केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।

एक दिन पहले फुफेरी बहन ने भी समझाया था

शुक्रवार की रात फुफेरी बहन पिंकी देवी ने भी पूजा को काफी समझाया था। पिंकी ने बताया कि लड़के वाले पूजा को देखने आने वाले थे। इस कारण रात में उससे पूछा गया कि लड़का पसंद है तो फिर बात आगे बढ़ाएंगे। लेकिन पूजा ने पसंद-नापसंद के बारे में कुछ नहीं बताया। परिजनों ने पूजा ने यह भी पूछा कि अगर उसने किसी लड़के को पसंद कर रखा तो उसके बारे में भी बताओ। लेकिन पूजा ने कुछ नहीं कहा था। पूजा फरीदाबाद एकता नगर में अपने माता-पिता के साथ रहती थी। वह वहीं पली-बढ़ी थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *