विक्रमशिला पुल शुरू होने के बाद गंगा पार के लोगों ने मंगलवार को राहत की सांस ली है। दुर्गा पूजा पर दफ्तरों में छुट्टी के बाद बहुत से लोग अपने-अपने गांव पहुंचे। पुल पर निजी हल्के वाहन, कार, मोटरसाइकिल और ऑटो ही चले। लोड टेस्टिंग तक बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक है। बड़े वाहनों में मसलन बस, ट्रक, ट्रैक्टर व अन्य कमर्शियल बड़ी गाड़ियां शामिल हैं।

दुर्गा पूजा के बाद सेतु पर पहले लोड टेस्ट होगा, उसके बाद ही बड़े वाहनों को चलने की अनुमति मिलेगी। सेतु पर बड़े वाहनों को रोकने के लिए बैरियर लगा दिया गया है और पुलिस वाले इसकी निगरानी कर रहे हैं। वहीं निगरानी की आड़ में पुलिसवालों पर मंगलवार की दोपहर भागलपुर जीरोमाइल से पुल की तरफ आने वाले बैरियर के पास प्याज लदे ऑटो चालकों से वसूली करने का आरोप चालकों ने लगाया है।

ऑटो चालक मिथुन, शंभू और पंडित नाम के चालक मिनि मार्केट, मुंदीचक से ऑटो पर प्याज लेकर नवगछिया, खरीक जा रहे थे। जिन्हें बैरियर के पास पुलिसवाले रोककर पैसे की वसूली की। मिनि मार्केट के गुड्डू ने बताया कि मिथुन, शंभू और पंडित नाम के ऑटो चालक तीन ऑटो पर प्याज लाद कर जा रहे थे। बैरियर के पास पुलिसवाले ने रोककर कहा कि कमर्शियल गाड़ियां बंद है। पास करना है तो पैसे देने होंगे। इसके बाद चालकों से 100-100 रुपए दिए तब उनके आॅटो जाने दिए गए।

विक्रमशिला पुल के पास बैरियर लगाकर बड़ी गाड़ियों को रोका जा रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *