विक्रमशिला पुल पर जाम का सिलसिला जारी है। ट्रक के खराब होने के कारण शनिवार की देर रात से रविवार को दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। जाम में फंसने के कारण कई वाहन 10-10 घंटे तक जाम में फंसे रहे। यात्रियों का गर्मी से बुरा हाल था। .

जाम के कारण रविवार दोपहर जिलाधिकारी भी जाम में फंसे। आधा पुल पार करने के बाद वे जाम में फंसे। काफी देर तक जाम में फंसने के बाद वह अपनी गाड़ी से उतरकर पैदल ही पुल पर चले। जिलाधिकारी के साथ-साथ उनके सभी अंगरक्षकों ने भी पैदल पुल पार किए।

जिलाधिकारी को नवगछिया में हत्या के बाद हो रहे बवाल हो-हंगामा में जाकर मृतक के परिजनों से बातचीत करनी थी।

जाम में फंसने के कारण उन्हें नवगछिया आने में काफी विलंब हुआ। शनिवार देररात से पुल पर जाम के कारण नवगछिया से भागलपुर आने-जाने वाले लोग जाम में घंटों फंसे रहने के कारण परेशान रहे।.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *