भागलपुर विक्रमशिला पुल की मरम्मत नहीं होने से आने जाने में काफी परेशानी हो रहे है। नवगछिया से भागलपुर आने के दौरान आधे दर्जन जगहों पर गड्ढे निकल आए है। जिसके कारण् छोटे गाड़ी चालकों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं पुल निर्माण निगम की लापरवाही का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पुल के दोनों तरफ मिट्टी का जमना शुरू हो गया है।

वहीं पौधे भी निकल आए है। जबकि पुल की साफ-सफाई को लेकर मरम्मत करने वाली एजेंसी ने चेताया था। इसके बाद भी पुल निर्माण निगम इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। वहीं पुल के नीचे उतरने वाली जगहों पर भी मरम्मत की जरूरत है। जो पुल निर्माण निगम नहीं करवा रहीं है। जबकि पुल से होकर हर दिन हजारों गाड़ियों का आना जाना बना रहता है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *