नवगछिया : नवगछिया के विक्रमशिला सेतु पथ लूट कांड का उद्भेदन कर लियागया है. पुलिस ने इस कांड में तेतरी निवासी शातिर राहुल राय को गिरफ्तारभी कर लिया है. पुलिस स्तर से जानकारी दी गयी है कि अपराधियों ने लूट कानया ट्रेन विकसित किया था. एयरगन सटा कर ट्रक चालकों को भयभीत करके लूटा जाता था. मालूम हो कि मंगलवार को देर रात अज्ञात अपराधियों ने विक्रमशिला सेतु पर ट्रकों के साथ लूट पाट की घटना को अंजाम दिया था. जिसमें तीन चालक घायल हो गये थे. घायल चालकों में से एक कजरैली निवासी दीपक कुमार के बयान के मामले की प्राथमिकी नवगछिया थाने में दर्ज की गयी थी. जिसमें पांच आज्ञात को आरोपी बनाया गया था. पुलिस ने उक्त मामले में एक प्रेस सूचना देते हुए कहा है कि राहुल ने अपराध को स्वीकार भी किया गया है. साथही राहुल ने बताया है कि इस कांड में उसके साथ गोपालपुर थाना क्षेत्र केलत्तरा निवासी रमरत्ती यादव का पुत्र छोटू यादव उर्फ पुरषोत्तम यादव वअन्य के साथ मिल कर लूट की घटना को अंजाम दिया था. पुलिस ने राहुल की निशानदेही पर पक ड़ा के महेश्वर सिंह के पुत्र सिंटू सिंह के घर में छापेमारी किया तो पुलिस ने 05 एयरगन भी बरामद किया है. घटना के दौरान अपराधी उक्त एयरगन का इस्तेमाल लोगों को भयभीत करने के लिए किया था.पुलिस का मनना है कि शस्त्र अधिनियम की धारा से बचने के लिए अपराधी इस तरह के हथियार का इस्तेमाल वारदात के लिए करते हैं. पुलिस के समक्ष राहुल ने नवगछिया थाना क्षेत्र के पकड़ा पशु हाट में हुए पशु व्यवसायियों के साथलूट पाट की घटना को अंजाम दिये जाने की बात को भी स्वीकार किया है. मालूम हो कि राहुल राय का आपराधिक इतिहास भी रहा है. वह एक हत्या के प्रयास मामलों पर अन्य मामलों में आरपी रहा है. पुलिस इस मामले में अन्यआपरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है.

