गोपालपुर : इस्माइलपुर -बिंद टोली के बीच स्थित स्पर संख्या पाँच के डाउन स्ट्रीम में शनिवार की सुबह कटाव लगने से अफरा -तफरी मच गई.कटाव की सूचना मिलने पर सहायक अभियंता ई रविन्द्र कुमार कटाव स्थल पर पहुँचे और कटावस्थल को ततकाल सील करवाने का कार्य ठेकेदारों द्वारा प्रारंभ करवाया.उन्होंने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और सिमेंट की बालू भरी बोरियों को एनसी डालकर कटाव को रोकने का प्रयास किया जा रहा है.
Total Downloads: 83
मौके पर मॉनटरिंग एसी ई मो सफदर आलम व फ्लड फायटिंग फोर्स के अध्यक्ष ई उमाशंकर सिंह सहित सभी वरीय अभियंता कटाव स्थल पर पहुँच गये है सैदपुर निवासी पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता मकेश कुमार ने बताया कि जानकारी मिलने के घंटों बाद भी कार्यपालक अभियंता कटाव स्थल पर अब तक नहीं पहुँचे हैं.

स्पर संख्या पाँच के डाउन स्ट्रीम में नोज के सैंक से तीस से चालीस मीटर में भयंकर कटाव के कारण पिछले वर्ष का बोल्डर रिवेटमेंट लगभग दस मीटर बह गया. कटाव पर नियंत्रण के लिये तीन ठेकेदारों क्रमश: वृजनंदन सिंह ,मिलन डीलर एण्ड डेवलेपर्स तथा मनोज यादव के द्वारा एनसी में बालू भरी बोरियों को डाला जा रहा है.बाढ संघर्षात्मक बल के अध्यक्ष ई उमाशंकर सिंह के निर्देश पर स्पर संख्या पाँच के डाउन स्ट्रीम में जिओ बैग पीचिंग का कार्य एनसी में डालकर करवाया जा रहा है.मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम को गंगा नदी 31.14 मीटर पर इस्माइलपुर -बिंद टोली में बह रही है .जबकि खतरे का निशान 31.60 मीटर है.

