गोपालपुर : शांत गंगा नदी जलप्रलय मचाने को बेताब नजर आ रही है. जल संसाधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस्माइलपुर से बिंद टोली के बीच गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से मात्र 32 सेंटीमीटर नीचे है.
बताते चलें कि न्यूनतम जलस्तर 24.00 मीटर है और खतरे का जलस्तर 31.60मीटर है.हालाँकि अभी तक इस्माइलपुर से लेकर बिंद टोली के बीच कटाव होने की सूचना नहीं है.

परन्तु विभिन्न स्परों पर पानी का भारी दवाब देखा जा रहा है.कार्यपालक अभियंता ई अनिल कुमार स्वयं देर शाम तक सहायक अभियंता ई रविन्द्र कुमार के साथ विभिन्न स्परों का निरीक्षण किया.


