शहर में बादलों के आने से मौसम में अचानक ही ठंड बढ़ गई है। 4.8 किलोमीटर की रफ्तार से चली ठंडी हवा ने मौसम के रुख को बदल दिया है। यूपी के रास्ते से आ रहे बादल अौर पछिया हवा ने शहर के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।
Total Downloads: 113
मौसम विभाग की मानें तो 26 से शहर में वज्रपात के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान अाले भी पड़ सकते हैं। मौसम वैज्ञानिक डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा कि शहर में मौसम में अगले 48 घंटों में काफी बदलाव आएगा। बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।

वहीं न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। शहर का अधिकतम तापमान शनिवार को 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

