नारायणपुर : प्रखंड के कृष्ण मंदिर परिसर नारायणपुर में शनिवार को बिहार प्राथमिक नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ (मूल) प्रखंड इकाई नारायणपुर की बैठक संकुल अध्यक्ष प्रमोद कुमार रजक की अध्यक्षता में की गई. मुख्य अतिथि प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार झा मौजूद थे.अपने संबोधन में अध्यक्ष ने कहा कि समान काम समान वेतन हमारा संवैधानिक अधिकार है इसे लेकर रहेंगे. संयुक्त सचिव चंदन कुमार ने कहा कि सरकार हम शिक्षकों का शोषण कर रही है. शिक्षक संघ उनकी मंसा को सफल नहीं होने देंगें. कोषाध्यक्ष पवन कुमार ने कहा कि हम शिक्षकों को एकजुटता का परिचय देकर चट्टानी एकता दिखा संघ की मजबूती को बनाये रखना है.

वहीं वरीय उपाध्यक्ष डा जितेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि संगठन शिक्षकों के हित में हमेशा कार्य करते रहेंगे. अंकेक्षक सह संयुक्त सचिव ज्योति कुमार ने कहा कि अभी भी वक्त है सरकार हमारे अधिकार समान काम समान वेतन को बिना शर्त लागू करे नहीं तो इसका खामियाजा आने वाले (चुनाव) समय में सरकार को भुगतना पड़ेगा. बैठक में संगठन की मजबूती के साथ साथ एक दुसरे पर विश्वास एवम् चट्टानी एकता बनाये रखने का संकल्प लिया गया. साथ ही शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए उचित समाधान व उचित कार्यवाही का संकल्प पारित किया गया.

मौके पर प्रखंड अध्यक्ष ने अनुकम्पा पर नियोजित शिक्षकों को वेतन भुगतान में हो रही कठिनाइयों को दूर करने के लिए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी महोदय, नारायणपुर से मिलकर दूर करने का आश्वासन दिया गया. साथ ही डीपीई उत्तीर्णता तिथि से प्रशिक्षित मानने हेतु कोर्ट के आदेश पर चर्चा की गई. विभिन्न जिलों में बेसिक ग्रेड से स्नातक ग्रेड में प्रोन्नति हेतु सक्षम पदाधिकारी द्वारा निर्गत पत्र पर चर्चा की गई और संकुल स्तर पर संघ का विस्तार किया गया जिसमें संकुल कन्या मध्य विद्यालय मधुरापुर संकुल सचिव सदय कुमार, कोषाध्यक्ष मो आलम, संकुल उपाध्यक्ष लीना भारती, मुजफ्फर हक, नीतू कुमारी, हीरा कुमारी, रजनीश कुमार, संयुक्त सचिव मंजू कुमारी डे, शबनम प्रवीण, अब्दुल मन्नान,मो कुतुबुद्दीन, संकुल-मध्य विधालय चकरामी कोषाध्यक्ष निरंजन कु सिंह, संकुल सचिव तरूण कुमार झा, संकुल मध्य विधालय नारायणपुर से संकुल सचिव गोपाल दास को सर्वसम्मति से बनाया गया.

मौके पर शबनम प्रवीण, निशा कुमारी, कुमारी विद्या, हीरा कुमारी, लीना भारती, नीतू कुमारी, मंजू कुमारी डे, डॉ जितेन्द्र कुमार सिंह, पवन कुमार, संजय कुमार झा, मो फारूक अली,प्रकाश कुमार, ज्योति कुमार, दिलीप कुमार यादव,चंदन कुमार, अमित कुमार रंजन, गुंजन कुमार गुंजन, निरंजन कुमार सिंह, अमरनाथ मंडल, मदन कुमार, राजू कुमार पासवान, कुमार विवेकानन्द, फूल कुमार पासवान, मो.अकरम अली, ओम प्रकाश सिंह, गोपाल दास, अब्दुल मन्नान, सदय कुमार, रविन्द्र कुमार यादव, नरेश कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक व शिक्षिका मौजूद थे

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *