रंगरा चौक प्रखंड के भवानीपुर मध्य विद्यालय केप्रधानाध्यापक बलराम रजक ने विद्यालय के शिक्षका रंजना कुमारी के पतिभवानीपुर निवासी अजय कुमार दास  के विरुद्ध रंगरा सहायक थाने मेंप्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में प्रधानाध्यापक ने कहा है कि अजय रजक की पत्नी रोजाना विद्यालय विलंब से आती थी. इस बाबत जब शिक्षकाको कहा गया तो शिक्षका के पति विद्यालय आये और गाली गलौज करते हुए उनकेसाथ मारपीट की. मारपीट के बाद विद्यालय का माहौल तनावपूर्ण हो गया. मौकेपर पहुंचे पुलिस पदाधिकारियों व प्रशासनिक पदाधिकारियों ने स्थिति कोनियंत्रित किया.  इधर प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान सचिव राणा कुमार नेभी मामले की जांच की है. राणा कुमार झा ने कहा कि शिक्षिका के पति नेएचएम के साथ मारपीट कर निंदनीय घटना को अंजाम दिया है. अगर पुलिस ने इसपर कोई कार्रवाई नहीं की शिक्षक संघ आंदोलन करेगा. श्री झा ने अपनेपत्रांक के माध्यम से अनुमंडल पदाधिकारी को घटना के संबंध में एक पत्र भी दिया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *