सहरसा सहित बिहार के रेलवे स्टेशनों से क्लोन ट्रेनें चलाई जाएंगी। ट्रेनों का परिचालन इसी महीने से शुरू होने की संभावना के साथ तैयारी तेज हो गई है। क्लोन ट्रेनों का नंबर और समय सारिणी जारी हो गया है। सहरसा में क्लोन ट्रेन की तीन में से दो रैक पहुंच गई है। जिसे बैजनाथपुर और बनमनखी स्टेशन पर रखा गया है। क्लोन ट्रेन सहरसा के अलावा पूर्व मध्य रेल के दरभंगा, मुजफ्फरपुर, राजगीर और राजेन्द्रनगर स्टेशन से खुलेगी।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

पूर्व मध्य रेल के सीटीपीएम द्वारा जारी पत्र के मुताबिक सहरसा से नई दिल्ली के लिए क्लोन ट्रेन (02553) सुबह पांच बजे खुलकर अगले दिन सुबह पांच बजकर दस मिनट पर नई दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन बरौनी स्टेशन सुबह 7.30 बजे पहुंचेगी और दस मिनट रुकेगी। नई दिल्ली से क्लोन ट्रेन (02554) दोपहर डेढ़ बजे खुल अगले दिन शाम 6.15 बजे सहरसा पहुंचेगी। बरौनी दोपहर 3.10 बजे पहुंच दस मिनट रुक 3.20 बजे खुलेगी। दरभंगा से क्लोन ट्रेन (02565) सुबह साढ़े छह बजे खुलकर अगले दिन अहले सुबह 4.50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

नई दिल्ली से क्लोन ट्रेन (02566) दिन के 12.15 बजे खुलकर अगले दिन सुबह साढ़े नौ बजे दरभंगा पहुंचेगी। मुजफ्फरपुर से क्लोन ट्रेन (02557) सुबह 9.40 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 5.45 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। आनंद विहार टर्मिनल से क्लोन ट्रेन (02558) दिन के 12 बजे खुलकर अगले दिन सुबह साढ़े दस बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। राजेन्द्रनगर से क्लोन ट्रेन (02393) दोपहर तीन बजे खुलकर अगले दिन सुबह 6.15 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

 नई दिल्ली से क्लोन ट्रेन (02394) दोपहर डेढ़ बजे खुलकर सुबह सात बजे राजेन्द्रनगर पहुंचेगी। राजगीर से क्लोन ट्रेन (02391) सुबह सात बजे खुलकर अगले दिन दोपहर ढाई बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। नई दिल्ली से क्लोन ट्रेन (02392) दिन के 11 बजे खुलकर अगले दिन सुबह नौ बजे राजगीर स्टेशन पहुंचेगी।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet
Verified by MonsterInsights