सहरसा. पटना में आयोजित सिपाही भर्ती की परीक्षा देने जा रहे छात्रों ने सोमवार की देर रात 11 बजे चलने वाली जनहित एक्सप्रेस लेट होने पर सहरसा स्टेशन पर जमकर उत्पात मचाया । छात्रों ने स्टेशन पर तोड़फोड़ और आगजनी कर रेलवे को लाखों रुपए का नुकसान पहुंचाया है। स्टेशन पर चल रहे इंटर लॉकिंग की वजह से 30 जनवरी से 5 फरवरी तक कई ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया था।

स्टेशन अधीक्षक के चैंबर में घुसकर की तोड़फोड़

आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि इंटर लॉकिंग की वजह से रात 11 बजे चलने वाली जनहित एक्सप्रेस 1 बजे तक नहीं खुली। इसी वजह से परीक्षा देने जा रहे आक्रोशित परीक्षार्थियों ने जमकर तोड़फोड़ किया। छात्रों ने स्टेशन अधीक्षक के चैंबर और स्टेशन मास्टर के ऑफिस में घुसकर बवाल किया। रेलवे सुरक्षा बल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए करीब 20 लोगों को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *